-
Advertisement
बोले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन- हिमाचल में जल्द हटेगा स्टोन क्रेशर से प्रतिबंध
Last Updated on November 9, 2023 by Soumitra Roy
शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्टोन क्रशर (Stone Crusher) पर जल्दी ही बैन (Ban) हटने की उम्मीद है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को यहां कहा कि ब्यास नदी के किनारे स्टोन क्रशर पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इसके कारण मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में मेटलिंग का काम प्रभावित हो रहा है। इससे सरकार को भी रोजना नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हर्षवर्धन हिमाचल प्रदेश उद्योगिक विकास निगम के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। बैठक मे हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) को विकसित करने पर चर्चा हुई है। राज्य में जहां जमीन उपलब्ध है, उसे उद्योगपतियों (Industrialist) को इंडस्ट्री लगाने के लिए देने का प्रस्ताव है। बल्क ड्रग पार्क (Bulk Drug Park) के लिए नए पदों को स्वीकृत किया गया है। कांगड़ा में यूनिवर्सिटी मॉल बनाया जा रहा है। भारत सरकार की मदद से कांगड़ा को पर्यटन के क्षेत्र मे प्रदेश सरकार विकसित कर रही है। मेडिकल डिवाइस पार्क का काम जोरों पर है।
यह भी पढ़े:अग्निहोत्री का बीजेपी पर पलटवारः बोले- विकास को लेकर किसी को प्रमाण देने की जरूरत नहीं
बीजेपी ने कर्ज में डुबोया
राज्य में बढ़ते कर्ज (Growing Debt On Himachal Pradesh) पर सियासी बयानबाजी और विपक्ष के आरोपों पर हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर हिमाचल को कर्ज में डुबोने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए लोन (Loan) लेना पड़ता है। पिछली बीजेपी सरकार ने राज्य पर कर्ज 45000 करोड़ से 75000 करोड़ तक पहुंचा दिया था। कांग्रेस सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए वॉटर सेस जैसे कई कदम उठा रही है।