-
Advertisement
ICC T20 World Cup नहीं खेलेगा बांग्लादेश, अब स्कॉटलैंड को मिलेगा मौका
Bangladesh Boycott T20 World Cup 2026: बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को फैसला लेने के लिए 24 घंटे की इजाजत दी थी। आज गुरुवार को ढाका में बीसीबी और बांग्लादेश सरकार की बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी। अब आईसीसी बांग्लादेश के बदले स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में मौका देगी।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बोले- लड़ाई जारी रखेंगे
बांग्लादेश लगातार भारत में खेलने से इनकार कर रहा था, जिसके बाद कउउ ने उन्हें साफ कहा कि वेन्यू नहीं बदला जाएगा। अब बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने का फैसला किया है। बता दें, T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। T20 वर्ल्ड कप का बॉयकाट करने के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से बड़ा बयान आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने आगे कहा कि वो लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने आईसीसी मीटिंग में उठाए गए फैसलों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी की मीटिंग में गलत फैसले लिए गए। बीसीबी अध्यक्ष के मुताबिक आईसीसी की बैठक में सिर्फ बीसीसीआई की बात मानी गई।
पंकज शर्मा
