-
Advertisement
बंशीधर भगत बने उत्तराखंड BJP के नए अध्यक्ष, ऐसा रहा है राजनीतिक करियर
Last Updated on January 16, 2020 by Deepak
देहरादून। वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत उत्तराखंड बीजेपी (Uttrakhand BJP) के नए अध्यक्ष (State President) बन गए हैं। पार्टी कार्यालय में हुए चुनाव में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। इससे पहले देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में अध्यक्ष पद के बाकी दावेदारों कैलाश पंत और कैलाश शर्मा के साथ बंद कमरे में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat), प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने चर्चा की। जिसके बाद भगत के नाम पर सहमति बन पाई। बता दें, वह छह बार एमएलए भी रह चुके हैं।
उनके अध्यक्ष बनने के बाद से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। विधायक (MLA) भगत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी संगठन की अच्छी समझ है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत बनेगी। बंशीधर भगत उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य और रसद राज्यमंत्री रह चुके हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव में बंशीधर भगत ने 6वीं जीत हासिल की थी।
ऐसा रहा राजनीतिक सफर
1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े
1975 में जनसंघ के सदस्य
1989 में भाजपा के नैनीताल
ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने
1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक
1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन
1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री
2000 में उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री
2007 में कैबिनेट मंत्री
2012 और 2017 में विधायक