-
Advertisement
पूर्व BJP अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर मधुमक्खियों ने किया हमला, Una अस्पताल लाए
Last Updated on April 18, 2020 by Sintu Kumar
ऊना। कोरोना कर्फ्यू के बीच बीजेपी (BJP) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती (Satpal Singh Satti) पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। उन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल (Una Hospital) लाया गया है। बता दें कि सतपाल सिंह सत्ती अपने घर जलग्रां टब्बा में थे। घर में ही उन्हें मधुमक्खियों ने काटा है। एक अन्य व्यक्ति को भी मधुमक्खियों ने काटा है। मधुमक्खियों के काटने के बाद सत्ती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।