-
Advertisement
लोक गायिका नेहा राठौर का “बिहार में का बा” पार्ट-2, चाचा-भतीजे की जोड़ी पर तंज-देखें वीडियो
बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Bihar folk singer Neha Singh Rathore) का बिहार में का बा पार्ट टू गाना फिर चर्चा में आ गया है। इस बार नेहा ने गाने के माध्यम से चाचा-भतीजे की जोड़ी को घेरा है। उन्होंने बिहार में अपराध,रामनवमी हिंसा और रोजगार को लेकर (CM Nitish Kumar) सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा है।
https://twitter.com/nehafolksinger/status/1643999340669861888
गाने में नेहा सिंह बिहार में जंगलराज की आहट की बात कर रही हैं, गाने में नालंदा, सासाराम से लेकर 10 लाख नौकरी के वादे का जिक्र है, साथ में जहरीली शराब से मौत को लेकर भी नीतीश-तेजस्वी सरकार पर तंज किया गया है। बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम पर हमला करते हुए अपने गाने में कहा, चच्चा के चरण में भतीजवा के चारों धाम बाए मारे ला छपरा, जले नालंदा, जरत सासाराम बा… बिहार में का बा, 10 लाख नौकरी के वादा भईल रहे चुनाव में एको बहाल निकलल नईखे लइका बाडे़ं तनाव में… बिहार में का बा
यह भी पढ़े:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का लेटेस्ट सॉन्ग ‘मेरा नाम’ को मिले बंपर व्यूज
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

