- Advertisement -
ऊना। पुलिस थाना गगरेट (Police Station Gagret) के तहत अंबोटा में एक प्रवासी युवक की ट्रैक्टर से नीचे गिरने से मौत हो गई। युवक की पहचान चंद्रेश्वर (26) निवासी बिहार के रूप में हुई है। चंद्रेश्वर घनारी में रहता था। पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए ऊना अस्पताल (Una Hospital) भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अंबोटा में बसन्त पंचमी पर्व चल रहा था। प्रवासी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर मूर्ति विसर्जन कर वापस आ रहे थे। इतने में अंबोटा के समीप चंद्रेश्वर ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, डीएसपी मनोज ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -