-
Advertisement
घर लौट रहे थे दो भाई- रास्ते में सफेदे के पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल
ऊना। उपमंडल गगरेट के बड़ोह गांव में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान विवेक पुत्र युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है। जबकि उसके भाई दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कलोह गांव में एक कार्यक्रम में गए थो दोनों
जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 12:30 बजे दीपक व विवेक दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर बड़ोह लौट रहे थे। बड़ोह पहुंचते ही विवेक ने बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सफेदे के पेड़ जा टकराई। दोनों भाई घायल अवस्था सड़क पर गिर पड़े। एम्बुलेंस से दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। वही दीपक को प्राथमिक इलाज देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है। थाना प्रभारी गगरेट अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

