- Advertisement -
हमीरपुर नगर परिषद कार्यालय के बाहर सड़क मार्ग किनारे खड़ी रेहड़ी को रात में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेडी के टुकड़े टुकड़े हो गए। रेहड़ी मालिक को लगभग 50000 का नुकसान उठाना पड़ा सुबह जब रहड़ी को टुकड़ों में सड़क मार्ग पर बिखरा हुआ देखा तो मालिक के होश उड़ गए। यह गोलगप्पे की रेहड़ी थी तथा गोलगप्पे सड़क मार्ग पर बिखरे हुए थे। शीशे का काउंटर चकनाचूर हो गया था तथा लकड़ी की रेहड़ी टुकड़ों में बिखरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
- Advertisement -