-
Advertisement
BJP को क्या सीख दे गए ये वालेCongress नेता ,देखें
Last Updated on December 22, 2021 by Vishal Rana
नाहन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस पदाधिकारियों से एकजुट होकर तनमन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हॉल ही के उप चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश में लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके है और लोग कांग्रेस को सत्ता में लाने को आतुर है। जिला सिरमौर के त्रिलोकपुरी माता के बालासुन्दरी में प्रदेश कांग्रेस के चार दिवसीय पार्टी प्रशिक्षण कैम्प का बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ करते हुए राठौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पार्टी की नीतियों के प्रचार व प्रसार को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से बीजेपी इतिहास को तोड़मरोड़ कर अपने राजनीतिक हित साधने में लगी है वह बहुत ही दुखदाई है। इस ट्रेनिंग में प्रदेश भर के 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण समन्वयक शिल्पा दीक्षितएऋत्विज जोशी व विजेंद्र मेव विशेष तौर पर उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ठाकुर कोल सिंह,चंद्र कुमार, गंगू राम मुसाफिर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ राजेश शर्मा,जिलाध्यक्ष शिव कुमार,अंजान धीमान, अजय महाजन,अजय बाहुदर, प्रकाश चौधरी,करनेश जंग, चंद्र प्रभा नेगी,सभी पूर्व विधायक,नीरज नय्यर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,रीना पुंडीर इक़वाल मुहम्मद अन्यों के अतिरिक्त मौजूद थे।