-
Advertisement
BJP ने संसदीय क्षेत्र प्रभारी और पालक किए नियुक्त, किसे सौंपी जिम्मेदारी-जानिए
Last Updated on March 4, 2020 by Deepak
शिमला। बीजेपी (BJP) ने संसदीय क्षेत्र प्रभारियों तथा संसदीय क्षेत्र पालकों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज संसदीय क्षेत्र प्रभारियों तथा संसदीय क्षेत्र पालकों की घोषणा की है। संसदीय क्षेत्र प्रभारियों में राकेश जम्वाल (प्रदेश महामंत्री) को मंडी संसदीय क्षेत्र, त्रिलोक जम्वाल (प्रदेश महामंत्री) को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, त्रिलोक कपूर (प्रदेश महामंत्री) को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा पुरषोतम गुलेरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष) को शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: Jai Ram Govt से तिब्बती अच्छे, जानिए क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री
संसदीय क्षेत्र पालकों में में रामस्वरूप शर्मा (सांसद) को मंडी संसदीय क्षेत्र, सतपाल सिंह सत्ती (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, विक्रम सिंह ठाकुर (उद्योग मंत्री) को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा डॉ. राजीव सहजल (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री) को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है।