-
Advertisement
शिमला में बीजेपी की जन आक्रोश रैली- दो साल में केवल मित्रों को पहुंचाया फायदा
BJP’s Janakrosh Rally: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ( Congress Govt)के दो वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर में मनाए जाने वाले जश्न को लेकर बीजेपी ( Himachal BJP) सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज राजधानी शिमला में पार्टी ने विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सरकार से 10 गारंटियों (10 Guarantees)को लेकर सवाल पूछे गए। साथ ही राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया गया। इस जन आक्रोश रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विशेष तौर पर हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी संजय टंडन मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने पूछा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने जो 10 गारंटी दी थी, उसका क्या हुआ। साथ ही आरोप लगाए गए की कांग्रेस ने बीते दो साल में सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया है।
यह जश्न नहीं, बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Leader of Opposition Jai Ram Thakur)ने कहा कि बीते दो साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। बीते दो साल में राज्य का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है और हर वर्ग परेशान हुआ है। अब 11 दिसंबर को सरकार जश्न मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जश्न नहीं, बल्कि जश्न-ए-बर्बादी है। जनता भी यह सवाल पूछ रही है कि आखिर दो साल में ऐसा क्या किया गया, जिसका जश्न मनाया जा रहा है। जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur)ने कहा कि बीजेपी ने यह फैसला लिया कि सरकार की असलियत को जनता तक ले जाने का काम करेगी। इसके लिए लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में धरना प्रदर्शन किया जा रहे हैं और विपक्ष कांग्रेस सरकार की सच्चाई जनता तक पहुंचा रहा है।
जश्न लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal)ने पूछा कि बिलासपुर में किस बात का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य की जनता तो परेशान हो रही है। बिलासपुर के जश्न में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। बिंदल ने कहा कि यह तो जश्न ए बर्बादी है। राज्य को युवा रोजगार और महिलाएं 1500 रुपए को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला गया। आज सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। यह जश्न लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए मनाया जा रहा है।
संजू चौधरी

