-
Advertisement
अंतिम पारी खेलना चाहते महेश्वर, बोले-74 वर्ष की उम्र में अब और कितना जीना
कुल्लू। लोकसभा चुनाव के लिए एक वर्ष से भी कम समय रह गया है। ऐसे में टिकट के दावेदारों की इच्छाएं बाहर निकलने लगी है। हिमाचल प्रदेश की सबसे अहम मंडी संसदीय सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह ने चुनावी मौदान में उतरने की इच्छा जताई है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से अपनी अंतिम पारी के लिए टिकट देने मांग की है। साथ ही उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व को संदेश दिया कि उन्हें ठगे नहीं …74 वर्ष की उम्र में अब और कितना जीना है। राजनीति की अंतिम पारी खेलने के लिए टिकट दें, नहीं तो कुछ और काम दिया जाए।
दिल्ली में कई नेताओं से कर चुके हैं मुलाकात
मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए इच्छा व्यक्त करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है और टिकट देना पार्टी नेतृत्व के अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जीतने के लिए व्यक्त की है साथ ही पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि अगर उन्हें फील्ड में भेजना है तो जल्दी बताएं ताकि लोगों के बीच जनसंपर्क समय पर हो सके।महेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी पार्टी की तरफ से आश्वासन दिया गया था, लेकिन विधानसभा में परिणाम उल्टा निकला था। जाहिर है कुछ दिनों पहले उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की थी।
