-
Advertisement
ब्रेकिंग: बीजेपी MLA रीता धीमान कोरोना पॉजिटिव, मानसून सत्र में लिया है आज भाग
Last Updated on September 8, 2020 by
शिमला। कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र से बीजेपी की विधायक रीता धीमान (BJP MLA Rita Dhiman) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने आज विधानसभा के मानसून सत्र में भी हिस्सा लिया है। विधानसभा में हुई टेस्टिंग में वह पॉजिटिव पाई गई हैं। उनके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, उनके संपर्क वाले बाकी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे पहले आज ऊना जिला के गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर की पत्नी, बेटी, पीएम और पीएसओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। हालांकि विधायक की रिपोर्ट नेगेटिव रही है, लेकिन उनके परिवार के पॉजिटिव आए हैं इसलिए उन्हें आइसोलेशन में रहना होगा। वह मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। इससे पहले जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर सिंह राणा भी संक्रमित पाए गए हैं। वह भी मानसून सत्र में भाग नहीं ले रहे हैं।
कांगड़ा और सोलन में 93 मामले
कांगड़ा में 48 मामले आए हैं। इसमें तियारा का 50 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा का 41 वर्षीय व्यक्ति, तंगरोटी का 47 वर्षीय पुरूष व बीरता का 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। 14 वर्षीय लड़का, 16 वर्षीय लड़का, 30 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बच्चा, 26 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला व 11 वर्षीय लड़का निवासी चैतड़ू भी संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा की 36 वर्षीय महिला और समीरपुर का 36 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। 29 वर्षी महिला, 34 वर्षीय महिला गांव पंडोरा तहसील फतेहपुर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें भी होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। बारी धमेटा फतेहपुर का 23 वर्षीय युवक व रे फतेहपुर का 26 साल का युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन में शिफ्ट किया जा रहा है। 26 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 40 साल का व्यक्ति, 16 वर्षीय युवक व 23 वर्षीय युवक निवासी फतेहपुर कांगड़ा भी संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें भी संस्थागत आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ऊना में BJP MLA की पत्नी, बेटी सहित पीए और पीएसओ निकले कोरोना पॉजिटिव
होरीदेवी फतेहपुर का 56 वर्षीय व्यक्ति, चनौर इंदौरा का 40 वर्षीय व्यक्ति, पलख इंदौरा का 30 वर्षीय युवक व 65 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव आए हैं। पालाबेह इंदौरा का 65 वर्षीय व्यक्ति व 33 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई हैं। योल कैंट का 35, 45 व संघोंल 37 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकला है। टिकलेशर योल कैंट की 65 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरुष व 8 साल का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। राजपुर पालमपुर का 77 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाया गया है। खुड़ियां तहसील ज्वालामुखी की 30 वर्षीय महिला व घुग्गर पालमपुर का 39 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। गांव कांगड़ा की 34, 55, 33 वर्षीय महिला व चैतड़ू की 10 वर्षीय बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है। कांगड़ा का 33 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित निकला है। गांव थाना जसूर का 65 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। निचली बंगोली का 36 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव निकला है। यह निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना जसूर की 58 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। कांगड़ा में 15 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसेमं योल कैंट का 25 व 23 वर्षीय युवक, स्लेट का 70 वर्षीय व्यक्ति, गुग्गा सलोह का 47 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट का 49 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक व 36 वर्षीय युवक, नरेटी शाहपुर की 70 वर्षीय महिला, डक लपियाना का एक साल बच्चा, गुजरेड मनेई की 29 वर्षीय महिला, डक लपियाना की 65 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, होशियारपुर रोड कांगड़ा की 36 वर्षीय महिला व घरोह धर्मशाला की 50 वर्षीय महिला शामिल है। सोलन जिला में 45 मामले आए हैं। इसमें 16 सोलन, चार कसौली, 9 परवाणू, सात बरोटीवाला और 9 बीबीएन से आए हैं।
जिला बिलासपुर में सात और मामले पॉजिटिव
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में आज सात और मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें चार मामले बिलासपुर से जबकि दो मामले घुमारवीं उपमंडल और एक मामला झंडूता उपमंडल से है। बिलासपुर के रौड़ा सैक्टर से 3 मामले आए हैं जिनमें 45 वर्षीय व्यक्ति जबकि 14 वर्षीय बच्चा 73 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। यह सभी पहले पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, जिन्हें प्रशासन के द्वारा होम क्वारंटाइन किया गया था। दो मामले घुमारवीं उप मंडल से हैं, जिनमें 47 वर्षीय व 15 वर्षीय युवक है जो पहले आए पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं जो गांव सनौर तहसील घुमारवीं के हैं। इन्हें प्रशासन के द्वारा होम क्वारंटाइन किया गया था, जबकि 30 वर्षीय व्यक्ति जोकि फ्लू ओपीडी में आया था। होम क्वारंटाइन नहीं किया गया था। वह गांव जमथल तहसील सदर बिलासपुर का रहने वाला है। जबकि एक 29 वर्षीय व्यक्ति जोकि दिल्ली से 30 तारीख को आया था, जिसे प्रशासन ने होम क्वारंटाइन किया गया था। यह गांव जांगला तहसील झंडूता का रहने वाला है।