-
Advertisement
#Nadda पकड़ेंगे Himachal की राह, जयराम के साथ करेंगे लंच- जानिए कब आ रहे
शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National president JP Nadda) 21 और 22 नवंबर को हिमाचल (Himachal) दौरे पर आ रहे हैं। वह एम्स के निरीक्षण के साथ बिलासपुर सर्किट हाउस में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के साथ लंच करेंगे। बता दें कि हिमाचल के 6 संगठनात्मक जिलों के कार्यालयों को वर्चुअली शिलान्यास के दौरान कहा था कि बिहार चुनाव के तुरंत बाद वह हिमाचल का दौरा करेंगे और बीजेपी (BJP) पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे। दिवाली को नड्डा का हिमाचल दौरा तय भी हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से दौरा रद्द हो गया। अब 21 नवंबर को जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shimla में होगा सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न, बनेगी डॉक्यूमेंटरी-जयराम ने दिए निर्देश
वह 21 नवंबर शनिवार को सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वह 9 बजे के करीब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सवा नौ बजे के करीब हेलीकॉप्टर के लिए बिलासपुर (Bilaspur) के लिए रवाना होंगे। 10 बजे के करीब वह लुहणू मैदान बिलासपुर में पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस बिलासपुर जाएंगे। इसके बाद वह एम्स बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वह पौने 11 बजे के करीब एम्स बिलासपुर पहुंचेंगे और कार्य का निरीक्षण करेंगे। वह 12 से एक बजे तक सीएम जयराम ठाकुर के साथ सर्किट हाउस में लंच करेंगे। डेढ़ से साढ़े चार बजे तक नड्डा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। करीब साढ़े चार बजे अपने घर विजयपुर के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि विश्राम अपने घर विजयपुर में होगा। 22 नवंबर रविवार को एक बजे अपने घर से श्रीनैना देवी मंदिर के लिए रवाना होंगे। अढ़ाई से साढ़े तीन बजे तक वह मंदिर दर्शन करेंगे। इसके बाद वह श्री नैना देवी मंदिर से कुल्जा माता मंदिर के लिए रवाना होंगे। चार से पांच बजे तक मंदिर में रहेंगे। शाम करीब पांच बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


