-
Advertisement
कश्यप बोले- Covid संकट में जनता के बीच किया काम, ड्राइग रूम से नहीं की बयानबाजी
शिमला। बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कोविड-19 (Covid-19) संकटकाल को लेकर भी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। बीजेपी के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। बीजेपी ने कोविड संकटकाल के समय जन सेवा की है। यह जनता के बीच हुई है, ना कि कांग्रेस के नेताओं की तरह ड्राइंग रूम से बयानबाजी की है, केवल सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव करना जनसेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंचायत चुनाव के लिए भी डटकर तैयारी कर रही है। बीजेपी के अधिकतम प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बीजेपी प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।\
यह भी पढ़ें: कृषि बिल के खिलाफ #Mandi में गरजेगी Congress, राजीव शुक्ला भी रहेंगे मौजूद
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) पर भी राजनीति कर रही है, जबकि अटल टनल बनाने का अधिकतम श्रेय बीजेपी को जाता है, क्योंकि जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी ने इस टलन के निर्माण के लिए कार्य किया, वह कार्य कांग्रेस काल में कभी नहीं हुआ। उन्होंने 3 अक्टूबर के दिन को ऐतिहासिक बताया, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल टनल का उद्घाटन किया। इस टनल की कुल लंबाई 9.02 किलोमीटर है और यह टनल अत्याधुनिक के साधनों से बनी है। इसमें सीसीटीवी (CCTV) कैमरे फायर हाइड्रेंट 200 मीटर की दूरी पर टेलीफोन सुविधा तथा हर 500 मीटर के बाद इमरजेंसी एग्जिट भी है। उन्होंने कहा कि पहले जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारी की स्थिति में हेलीकॉप्टर द्वारा अस्पताल पहुंचाना पड़ता था, लेकिन वह भी मौसम पर ही निर्भर करता था। ऐसे में कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता था, लेकिन इस टनल के बनने से अब यहां के निवासियों को अस्पताल आने जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि जो दो कृषि कानून केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए हैं, वह किसानों की आमदनी 2022 तक दुगनी कर देगा और यह दोनों कानून किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। कांग्रेस पूरे देश में इस कानून को लेकर भ्रांतियां फैला रही है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस शायद भूल गई है कि उनके स्वयं खुद के चुनाव (Election) घोषणा पत्र में क्रमांक 11 एवं 12 में इस कानून का उल्लेख है तो क्या कांग्रेस अपनी बातों से मुकर रही है। कांग्रेस का दो तरफा चेहरा लोगों के सामने एक बार फिर आ गया है। लोगों को फिर पता लग गया है कि कांग्रेस (Congress) किस प्रकार से किसानों को गुमराह कर रही है। इन कानूनों से किसानों का एक देश-एक बाजार का सपना साकार होने जा रहा है और पूरे देश भर में और प्रदेश में कांग्रेस केवल बिचौलियों के लिए धरना-प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर इस घड़ी में उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



