- Advertisement -
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्थित राजौरी के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे क्लाल गांव में शुक्रवार दोपहर हुए एक धमाके (Blast) की चपेट में आने से एक लेफ्टिनेंट (Lieutenant) सहित 4 सैनिक घायल (Injured) हो गए है। घटना का पता चलने के बाद घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर के कमान अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक घायल हुए जवानों की पहचान जाहिर नहीं हो सकी है।
- Advertisement -