-
Advertisement
इंडोनेशिया की सड़कों पर बह रहा खून जैसा लाल पानी, हकीकत जानने के लिए करें क्लिक
Last Updated on February 7, 2021 by saroj patrwal
इंडोनेशिया (Indonesia)के एक गांव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आइ्र हैं,जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं। इन तस्वीरों में गांव की गलियों में खून की नदियां (Rivers of Blood) बहती दिख रही हैं। ट्विटर पर लोगों ने सेंट्रल जावा के पेकलोंगन (Pekalongan) शहर के एक गांव की तस्वीरें व वीडियो शेयर किए थे।
यह भी पढ़ें: घर को ही शिफ्ट कर दिया, गांव वालों ने मिलकर कैसे उठाया, देखें Video
पेकलोंगन शहर पारंपरिक इंडोनेशियाई डाईंग तकनीक (Traditional Indonesian Dyeing Techniques) में इस्तेमाल होने वाली बाटिक के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इसमें कपड़ों पर पैटर्न बनाए जाते हैं। यहीं से सारा माजरा जुड़ा हुआ है।
कहा जा रहा है कि यहां बाढ़ आने के बाद एक डाईंग फैक्टरी (Dyeing Factory) से लाल रंग निकलकर पानी में मिल गया। उसी से ऐसा दिखने लगा मानों खून की नदियां बह रही हों। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के साथ मिलकर रंग हल्का हल्का हो जाएगा। बताया जा रहा है कि पिछले माह भी बाढ़ आने से उत्तरी गांव में पानी हरे रंग का हो गया था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने चिंता भी जाहिर की है,कि इसका इस्तेमाल झूठ फैलाने के लिए ना किया जाए।