-
Advertisement
मैक्लोडगंज के होटल से मिला विदेशी का शव, हार्ट अटैक की आशंका
मैक्लोडगंज (पंकज)। मैक्लोडगंज (McLeod Ganj) के एक निजी होटल से शुक्रवार को डेनमार्क के 65 वर्षीय पीटर एंडरसन (Peter Anderson) का शव बरामद हुआ। एंडरसन बीमारी के इलाज के लिए कुछ दवाएं लेते थे। माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक (Heart Attack) से हुई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक का दोस्त उसे फोन कर रहा था, लेकिन कोई रिस्पांस (Response) न मिलने पर उसने होटल (Hotel) के मैनेजर को फोन किया। मैनेजर ने जाकर एंडरसन के कमरे की घंटी बजाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर उसने मृतक के मोबाइल पर भी संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर मृतक के शरीर पर कोई भी निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक के शव (Body Found) का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
