-
Advertisement
हिमाचल: पौंग झील में डूबे दूसरे व्यक्ति का रैंसर टापू के पास मिला शव
Last Updated on August 6, 2022 by Vishal Rana
हरिपुर। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में बुधवार को पौंग झील (Pong Lake) में डूबे दो लोगों में शनिवार को (Dead Body) दूसरा शव भी बरामद कर लिया गया है। यह शव पौंग झील में रैंसर टापू के पास मिला है। यानी की जहां पर व्यक्ति डूबा था, उससे करीब 5 किलोमीटर दूर यह शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान भियाली निवासी राजकुमार (45) उर्फ पारी पुत्र चंचल सिंह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:पौंग झील में नहाने उतरे दो लोगों में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
बता दें कि एनडीआरएफ की टीम (NDRF Team) गुरुवार सुबह से ही दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश कर रही थी। जिसमें से एक व्यक्ति का शव टीम को बीते रोज मिल गया था। जिसकी पहचान नंदपुर भटोली के रंजीत सिंह (32) उर्फ रिंकू पु्त्र निक्का राम के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टामर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। बता दें कि भियाली का राजकुमार और नंदपुर भटोली का रंजीत सिंह उर्फ रिंकू बुधवार देर शाम पौंग झील की तरफ गए थे। बताया जा रहा है कि यह दोनों व्यक्ति यहां झील में उतर गए। किसी व्यक्ति ने उन्हें झील में उतरते हुए देख लिया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो व्यक्ति ने स्थानीय पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पौंग झील के किनारे पर दोनों व्यक्तियों के कपड़े भी मिले थे। जिसके बाद पहले पुलिस ने व्यक्तियों की तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया था। दोनों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम को पहली सफलता बीते रोज जबकि दूसरी सफलता आज मिली है। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…