-
Advertisement
#Social_Media पर सबसे हेल्प मांग रहीं #Juhi_Chawla, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला (Juhi Chawla) इन दिनों एक बड़ी प्रॉब्लम में हैं जिसके लिए वो सबसे हेल्प भी मांग रही है। जूही का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में जूही लोगों से मदद मांग रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का डायमेंड ईयररिंग कहीं खो गया है जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हैं। एक्ट्रेस ने अपनी परेशानी लोगों से शेयर की और कहा कि अगर कोई उनका ईयररिंग ढूंढकर ला देगा तो वो उसे इनाम भी देंगी।
एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ईयररिंग (Earring) की फोटो भी शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आज सुबह मैं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर गेट नंबर 8 पर जा रही थी। मैं Emirates Counter पर चेक इन किया, सिक्योरिटी चेक हुआ, लेकिन इसी बीच में कहीं मेरा डायमंड ईयररिंग गिर गया। अगर कोई मुझे मेरा ईयररिंग ढूंढकर देगा तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी। आप पुलिस को भी जानकारी दे दीजिए, मैं आपको इनाम दूंगी। ये मेरा मैचिंग पीस है, मैं इसे पिछले 15 साल से पहन रही हूं। प्लीज़ इसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए। शुक्रिया’।
https://twitter.com/iam_juhi/status/1338151824214265858
जूही का ये ट्वीट सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि लोग इसे लेकर जूही को उल्टा ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। किसी ने लिखा कि इसी तरह के मैसेज कभी लोगों की मदद के लिए भी कर दिया करो। कोई लिखता है कि जिस किसी को ये रिंग मिली होगी उसे तो उसका इनाम मिल ही गया होगा। एक ने लिखा कि जिसको भी ये ईयररिंग मिली हो कृपया कर इनको वापस ना लौटा कर उस पैसे से किसी जरूरतमंद की मदद कर देना।
Haridwar for the last rites of our Sudhir Mamaji, though the occasion was sombre, the whole day was so peaceful and pleasant. We even visited the Ashram of our Guru Ma Shree Shree Anandmayee … so beautiful🙏 & Gangaji was soooooo clean … see the colour of the water … 💕💕 pic.twitter.com/Liml3w29uF
— Juhi Chawla Mehta (@iam_juhi) December 14, 2020
बता दें कि जूही अब ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। 90s के दौर में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस अब इक्का दुक्का फिल्मों ही नज़र आती हैं। साल 2019 में जूही अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में नज़र आई थीं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
