-
Advertisement
मशहूर सिंगर कुमार सानू हुए Covid-19 पॉज़िटिव; परिवार से मिलने अमेरिका जाने वाले थे
नई दिल्ली। भारत समेत विश्वभर में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच हर कोई इस गंभीर महामारी की चपेट में आ ही जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस महामारी का साया मंडरा रहा है। एक तो कोरोना के चलते करीब 5 माह तक फिल्मों की शूटिंग ना होने के चलते इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं कई सुपरस्टार को इस महामारी ने अपना शिकार भी बनाया। इस सब के बीच शुक्रवार को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव (Covid-19 Test Report Positive) आ गई है। इस बात की जानकारी उनकी टीम ने दी है।
वाइफ का बर्थडे मनाने के लिए जाने वाले थे अमेरिका
कुमार सानू की टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें लिखा गया है, दुर्भाग्य से सानू दा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्लीज उनकी अच्छी हेल्थ के लिए दुआ करें। धन्यवाद- टीम केएस। कुमार के पॉजिटिव होने की खबर सुनते ही हर कोई उनकी स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहा है। बतौर रिपोर्ट्स, कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कुमार सानू ने बताया था, मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्टूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा। कुमार सानू ने यह भी कहा था कि दिसंबर में वाइफ का बर्थडे मनाकर मुंबई लौटेंगे।
यह भी पढ़ें: #Himachal में Corona का कुल आंकड़ा 18306, 2505 एक्टिव केस- 15516 हुए ठीक
वहीं, सिंगर के पॉज़िटिव पाए जाने के बाद लॉस एंजेलिस में मौजूद उनकी पत्नी सलोनी ने कहा, ‘अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वह यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटाइन हैं।’ सलोनी ने बताया, ‘वह हम लोगों से मिलने के लिए पिछले 9 महीनों से बेचैन हैं।’ उन्होंने ये भी बताया कि अगर कुमार सानू की तबीयत में सुधार नहीं आता है तो उनका पूरा परिवार त्यौहार मनाने के लिए मुंबई आ जाएगा और त्योहारों का पूरा सीजन वे साथ में भारत में ही बिताएंगे। बता दें कुमार सानू के बेटे जान सानू इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रहे हैं।
