-
Advertisement
Sholay के ‘सूरमा भोपाली’ नहीं रहे, 81 साल की उम्र में निधन, जाते-जाते दिया ये Message
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी बुरी खबरें लेकर आया है। इस साल इंडस्ट्री ने कई नायाब सितारों को खो दिया। अब बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर जगदीप (Jagdeep) के निधन की खबर है। फिल्म ‘शोले’ से ‘सूरमा भोपाली’ के नाम से मशहूर एक्टर जगदीप का निधन हो गया है। जगदीप लंबे समय से बीमारियों से परेशान चल रहे थे। उन्होंने 81 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। दगदीप का असली नाम सैय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उनके परिवार में बेटे जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) और नावेद जाफरी हैं। दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप उर्फ सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी को मुस्तफा बाजार मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया जाएगा। उनके बेटे जावेद पार्थिव देह को लेकर कब्रिस्तान पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि परिवार जगदीप के पोते और जावेद के बेटे मीजान जाफरी के आने का इंतजार कर रहा है, जो मुंबई से बाहर अपने फार्महाउस पर थे।
यह भी पढ़ें: Saroj Khan के निधन पर अमिताभ-माधुरी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने जताया शोक
https://twitter.com/jaavedjaaferi/status/979367459483475969
एक्टर जगदीप के निधन के बाद से ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जगदीप के इस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो को जगदीप के बेटे एक्टर जावेद जाफरी ने साल 2018 में अपने पिता जगदीप के जन्मदिन पर ट्विटर पर शेयर किया था। वीडियो में जगदीप अपने फैंस को मैसेज देते हुए बोल रहे हैं, ‘आप लोगों ने मुझे विश किया। आप सभी का शुक्रिया। ट्विटर पर किया कि फेसबुक पर, देखा सुना मैंने, बहुत-बहुत धन्यवाद, या तो दीवाना हंसे या वो जिसे तौफीक दे, वर्ना इस दुनिया में आकर मुस्कुराता कौन है। मैं मुस्कुराहट हूं। जगदीप हूं। आओ हंसते-हंसते और जाओ हंसते-हंसते।’
https://twitter.com/iamjohnylever/status/1280916040692584448
बॉलीवुड के कलाकारों और जगदीप फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी मौत की खबर पर शोक जता रहे हैं।
https://twitter.com/Riteishd/status/1281047105289641985
