-
Advertisement
#ViralVideo: दिल्ली मेट्रो में अपनी सीट खुद लेकर आया था बंदा, लड़की परेशान
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सीट पाने की मारामरी के बीच शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video on Social Media) हो रहा है। वीडियो में एक बंदा सीट पर बैठने का प्रैंक (Prank) कर रहा है। थोड़ी देर बाद बंदा उठकर चला जाता है, लेकिन सीट गायब है, जैसे बंदा अपनी सीट खुद लेकर आया हो। तभी बगल में खड़ी एक लड़की उस सीट पर बैठने जाती है तो देखकर परेशान हो जाती है कि वहां तो सीट ही गायब है।
बैठने का दिखावा कर रहा था बंदा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो कोच के बीच में एक बंदा बिना सीट के ही बैठने (Sitting Without Seat) का दिखावा कर रहा है। देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे वह किसी सीट पर बैठा है। पास में ही एक लड़की खड़ी है। कुछ देर बाद लड़का खड़ा होकर वहां से चला जाता है। लड़की झट से जाकर लड़के की जगह पर बैठने की कोशिश करती है लेकिन वहां तो कोई सीट थी ही नहीं।
लड़की रह गई हैरान
यह देख वीडियो (Viral News) में दिख रही लड़की भी हैरान रह जाती है और लड़के को देखने लगती है क्योंकि वहां तो कोई सीट ही नहीं थी बल्कि लड़का बस बैठने का नाटक कर रहा था। इंस्टाग्राम Viral Bhayani पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसके बाद से इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़े:फ्लाइट भारी हुई तो पायलट ने 19 यात्रियों को टपका दिया, देखें वीडियो
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) ने लिखा, ‘लड़की ने सोचा था कि अब सीट मिल गई है, बैठकर आराम से रील्स देखूंगी, लेकिन उसके साथ तो खेल हो गया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लड़का अपनी सीट लेकर आया था और अपने साथ लेकर चला गया, इसमें उसकी गलती नहीं है।’
श्रद्धा ने लिखा, ‘आज कल लोग अपने फोन में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने अगल बगल का कुछ खयाल ही नहीं रहता है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘चलो कम से कम बैठने से पहले देख तो लिया, लड़का होता तो वह देखता भी नहीं और बैठने की कोशिश करता।’ इससे पहले DMRC की तरफ से कहा गया था कि मेट्रो में रील बनाने पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाये जा रहे हैं। इतना ही नहीं, रील्स ना बनाने को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है।
