-
Advertisement
ससुराल वालों ने दुल्हन का किया वर्जिनिटी टेस्ट, फेल होने पर निकाली घर से बाहर
Last Updated on May 27, 2022 by Vishal Rana
आज के दौर में जमाना काफी आगे बढ़ गया है और बहुत सारी चीजों में बदलाव भी आया है। आज के दौर में एक तरफ जहां महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो आज भी समाज की कुछ प्रथाओं की शिकार हैं। हाल ही में राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है, जहां पर एक दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने कौमार्य परीक्षण यानी वर्जिनिटी टेस्ट (Virginity Test) में फेल होने पर घर से निकाल दिया।
यह भी पढ़ें:बारातियों को नाचते देख आउट ऑफ कंट्रोल हुआ दूल्हा, तोड़ दिया अपना सेहरा
जानकारी के अनुसार, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि छह महीने पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने उनके बेटों को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से उन्होंने किसी को भी ये बात नहीं बताई।
यह भी पढ़ें:लाल रंग का क्यों होता है दुल्हन की शादी का जोड़ा, यहां जानें कारण
पीड़िता की मां ने बताया कि 11 मई, 2022 को उनकी बेटी की शादी करवाई गई। जिसके बाद ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रसमें की गई, जिसमें वो फेल हो गई। इसके बाद उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में ससुराल वालों को बताया, लेकिन उन्होंने उसके खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की। वहीं, मामले की सूचना राज्य महिला आयोग को मिलते ही महिला आयोग ने इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस ने रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें:शादी के बंधन में बंधने जा रहे गायक इंद्रजीत,आनी की नीना संग लेंगे सात फेरे
वहीं, पीड़िता ने बताया कि एक बार रात में उसके माता-पिता किसी शादी में गए हुए थे। इसी दौरान वह शौच के लिए घर से बाहर निकली तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि युवक ने उसको किसी को कुछ बताने पर उसके दोनों भाइयों को मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद जब वे कुकड़ी प्रथा में फेल हो गई तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया।
यह भी पढ़ें:कुंवारी कहलाती हैं ये विवाहिता महिलाएं, यहां पढ़ें इनकी कहानी
इस मामले पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि ये सामाजिक कुप्रथा है, जिसे एनजीओ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से पुलिस खत्म करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की सामाजिक पंचायत को रोकने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं और दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:दुल्हन की मांग भराई रस्म की वीडियो हुई वायरल, लोगों ने दिए ऐसा रिएक्शन
ये होती है कुकड़ी प्रथा
राजस्थान की सांसी जनजाति में शादी के बाद पति और पत्नी में एक रस्म मनाई जाती है, जिसे कुकड़ी कहा जाता है। कुकड़ी प्रथा कौमार्य परीक्षण के लिए की जाती है। कुकड़ी प्रथा में शादी की पहली रात को नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दी जाती है। सुहागरात के दिन पति अपनी पत्नी के पास एक सफेद चादर लेकर आता है और फिर शारीरिक संबंध बनाता है। इसके बाद अगर उस चादर पर खून के निशान दिख जाएं तो इससे ये पता चलता है कि शादी से पहले दुल्हन के किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं थे।