-
Advertisement

शक्ल देखकर लड़की ने कर दी ना, सरकारी नौकरी मिली तो झट से कर दी हां
आज के वक्त में सरकारी नौकरी (Govermnet Job) पाने के लिए युवा जीतोड़ मेहनत करते हैं। प्राइवेट सेक्टर में पगार कम मेहनत ज्यादा है। इसी को ध्यान में रख हर कोई सरकारी नौकरी पाना चाह रहा है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किसका बताने जा रहे है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक लड़की (Girl) ने शादी के लिए इसलिए मना कर दिया, क्योंकि लड़का देखने में अच्छा नहीं था। बाकी किस्सा कुछ ऐसा था…
यह भी पढ़ें: कड़ी मेहनत का फल मीठा, पहले ही प्रयास में आईएएस ऑफिसर बनी यह 22 साल की लड़की
शक्ल देखकर लड़की ने कर दिया था मना
दूसरी तरफ हर मां-बाप भी अपनी बेटी की शादी (Marriage) सरकारी नौकरी करने वाले लड़के से करना चाहते हैं। ज्यादातर मां-बाप दामाद के रूप में सरकारी नौकरी वाले को प्राथमिकता देते हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो (Video) हमें सोशल मीडिया पर मिला। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में एक लड़की बताती है कि पहले वह अपने पति (Husband) की शक्ल देखकर रिजेक्ट कर चुकी थी। हालांकि बाद में लड़के को सरकारी नौकरी मिल गई। इसके बाद लड़की ने उसी से शादी कर ली।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में एक पत्नी और उसका पति दिखाई दे रहे हैं। पत्नी (Wife) अपने पति के चेहरे पर हाथ फेरते हुए कहती है कि पहले मैंने इन्हें इनकी शक्ल देखकर शादी करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में इन्होंने सरकारी नौकरी फेंककर मारी और मेरे पूरे खानदान ने इन्हें हां बोल दिया। लड़की आगे कहती है कि सरकारी नौकरी की वजह से आज मैं इनकी बीवी हूं।
सरकारी नौकरी की वजह से उसी लड़के से की शादी
वीडियो में जिस मासूमियत के साथ लड़की अपनी बात कहती दिख रही है, उस पर सारा सोशल मीडिया लड़की पर फिदा हो गया है। इसके बाद लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को memecentral.teb नामक इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, यही तो असली पावर है सरकारी नौकरी का।