- Advertisement -
शिमला। बेरोजगार युवाओं के पास एक बार फिर से सरकारी नौकरी (Goverment Job) पाने का मौका है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation) में अब कनिष्ठ कार्यालय सहायक (JOA IT) के 258 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है। निदेशक मंडल और सरकार की स्वीकृति के बाद परिवहन निगम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (Himachal Pradesh Staff Selection Commission) के माध्यम से ये पद भरे जाने हैं।
इन पदों को अनुबंध आधार (Contract Basis) पर भरा जा रहा है। चयनित कर्मियों को हर महीने 7810 रुपए वेतन मिलेगा। पहले अनुबंध एक साल के लिए होगा। इसके बाद इसे रिन्यू किया जाएगा। कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के अलावा जेओए अकाउंट के भी 30 पद भरे जाएंगे। प्रदेश में अनुबंध कर्मी पहले तीन साल में नियमित होते थे, अब दो साल के नियमित सेवाकाल के बाद इन्हें नियमित किया जाएगा। इससे पहले 2016 में निगम में कनिष्ठ कार्यालय सहायकों की भर्ती हुई थी, तब इसकी संख्या एक सौ से अधिक थी। इससे पहले परिवहन निगम में लिपिक की भर्ती होती थी। अब इनकी जगह जेओए की तैनाती होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
- Advertisement -