-
Advertisement

प्यार में लुटाए एक करोड़, वापस लौटाने को बोला….लड़का ‘मर’ गया
नई दिल्ली। प्यार में धोखा खाना यह आम बात है, लेकिन करोड़ों लूटा देना यह बहुत बड़ी बात है। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की एक लड़की (British Girl) के साथ हुआ है। उसने अपनी यह स्टोरी ऑनलाइन शेयर (Online Share) की है। यह लड़की एक युवक से डेटिंग साइट पर मिली थी। बातोंबातों में उनका प्यार परवान चढ़ने लगा और वह इस लड़के से शादी (Marriage) करने के सपने देखने लगी। इसके बाद जो कुछ हुआ इससे अब यह लड़की किसी पर भी विश्वास नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें: मैट्रिमोनी फ्रॉड में फंस रहीं लड़कियां, शादी के नाम पर हो रही पैसों की ठगी
कहानी कुछ इस तरह है
लड़की ने मेट्रो डॉट को डॉट यूके साइट (Metro.co.uk) पर अपनी इस कहानी को शेयर किया है। लड़की का नाम गोपनीय रखा गया है। लड़की के मुताबिक, वो निक नाम के युवक से अप्रैल, 2020 में डेटिंग साइट पर मिली थी। चंद दिनों बाद ही उसे लगने लगा कि वह सच्चा और देखभाल करने वाला शख्स है। कुछ दिनों में ही दोनों ने मोबाइल नंबरों (Mobile Numbers) को एक्सचेंज किया और व्हाट्सएप नंबर कॉल पर बात करना शुरू कर दिया।
शादी के सपने संजोने लगी
लड़की कहती है कि हमने एक-दूसरे की कहानियां साझा करना शुरू किया। ऐसा लगा कि वह मुझे सुन रहा है, समझ रहा है, लगा जैसे हम करीब आ रहे हैं। हम दोनों एक लंबी अवधि के रिश्ते में रहना चाहते थे, अगर सबकुछ ठीक चलता तो हम शादी भी करते। हालांकि, लॉकडाउन (Lockdown) के कारण हम मिल नहीं सकते थे, लेकिन मैसेज-कॉल आदि से बराबर संपर्क में रहते थे।
बहाने बनाकर लड़की से पैसे ऐंठता रहा!
वो आगे कहती है कि बात शुरू करने के करीब एक महीने बाद निक ने पहली बार मुझसे पैसे मांगे। बतौर फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) उसे एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इसी का बहाना बनाकर उसने 25 लाख रुपए मांगे। जब मैंने उसे बैंक और दोस्तों से पैसे मांगने की बात कही तो उसने टालमटोल किया। बाद में उसने कहा कि 10 लाख का जुगाड़ हो गया है पर 15 लाख अब भी कम हैं। मुझे थोड़ा शक हुआ, लेकिन फिर भी मैंने उसे पैसे दे दिए।
इस तरह लगाया चूना
लड़की से पैसे लेने के बाद निक ने वादा किया कि वो 10 दिन में लौटा देगा, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद वह पैसे लौटाने के बजाय तरह-तरह के बहाने (Excuses) बनाने लगा। इतना ही नहीं, नई-नई परेशानी बताकर वह लड़की से और पैसे ऐंठता रहा। निक कभी गरीबी का बहाना बनाकर पैसे मांगता तो कभी बीमारी काए कभी तो वह कर्ज चुकाने के लिए लिए भी लड़की से पैसे मांग लेता था। लड़की कहती है कि शक (Doubt) होने के बावजूद ना जाने क्यों मैं निक को अपनी जमा-पूंजी देती रही।
तीन अलग-अलग बैंक खातों में भेजे एक करोड़
वो आगे कहती है कि ये लेन-देन दो महीने तक चला। इस दौरान उसने लगभग आठ बार निक के बताए तीन अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर (Money Transfer) किए थे। कुल मिलाकर उसने करीब एक करोड़ रुपए भेजे थे। जून 2020 में निक और लड़की का रिश्ता खत्म हो गया।
फोन पर मिली मरने की खबर
दरअसल, निक के कथित तौर पर बीमार होने का पता चलने के बाद लड़की ने उसे फोन किया थाए तब उसकी तथाकथित बेटी द्वारा बताया गया कि निक अब इस दुनिया में नहीं रहा। जब लड़की ने कहा कि उसने निक को एक करोड़ (One Core) उधार दिए हैं तो उसकी बेटी ने जवाब दिया कि लौटाने पर विचार किया जाएगा। यहीं से लड़की का शक यकीन में बदल गया कि उसके साथ धोखा हुआ है।
लड़की को पैसे मिले या नहीं
इसके बारे में जब उसने पुलिस और बैंक से संपर्क किया तो जांच आगे बढ़ी। अभी तक एक बैंक से ट्रांसफर की गई रकम वापस मिल पाई है, जबकि बाकी बैंक प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। वहीं, पुलिस डेटिंग ऐप से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, लड़की ने दूसरे लोगों को ऐसे फ्रॉड के प्रति आगाह किया है और बताया है कि वो अब कभी किसी के झांसे में नहीं आएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group