-
Advertisement
Amritsar में भारत-पाक सीमा पर #BSF ने दो घुसपैठियों को मार गिराया
अमृतसर। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ( Pakistan)से घुसपैठिये लगातार भारतीय सीमा के अंदर प्रवेश करने की फिराक में रहते है। इसी क्रम में गुरुवार तड़के अंतराष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार के पास बीएसएफ( BSF) के जवानों ने दो घुसपैठियों ( Intruders)को मार गिराया। ये दोनों पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मार गिराया। दोनों पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद बीएसएफ के आला अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। आशंका यह भी है कि घटनास्थल के पास कोई हथियार आदि हो सकते हैं, इसके मद्देनजर पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हलचल देखी। इसी दौरान दो लोग पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा के अंदर दाखिल होते हुए दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की और दोनों मौके पर ही मारे गए। घुसपैठियों के कब्जे से एक एके- 47 भी बरामद की है। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करवाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। दो दिन पहले दो युवकों को ड्रोन के साथ पकड़ा था।

