-
Advertisement
हमीरपुर में अवैध कब्जे पर चला बुल्डोजर, जिला परिषद की भूमि पर था कब्जा
हमीरपुर। हमीरपुर (Hamirpur) में जिला परिषद की भूमि पर बने अवैध भवनों को खाली करवा कर बुल्डोजर (Bulldozer) से ध्वस्त कर दिया गया है। बता दें कि जिला मुख्यालय के साथ लगते डुग्गा खुर्द में जिला परिषद की भूमि पर बनने वाले बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स व कर्मचारी आवास भवन जिसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सितंबर 2020 में किया गया था। उक्त विभाग की जमीन (Land) पर कुछ लोगों ने समय से अवैध तरीके से कब्जा जमा रखा था। उपरोक्त निर्माण कार्य अवैध कब्जा व प्रशासन के नकारात्मक रवैए के कारण लेटलतीफी का शिकार होता रहा।
जब समाधान न हुआ तो जिला परिषद हमीरपुर उपाध्यक्ष नरेश दर्जी (Naresh Kumar Darji) ने वीरवार (आज) को मौके पर पहुंचकर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व राजस्व विभाग के अधिकारियों को लेकर निशानदेही करवाई और वहां रह रहे तीन प्रवासी परिवारों को निजी तौर पर पांच पांच हजार की आर्थिक सहायता देकर अवैध भवनों को खाली करवा कर बुल्डोजर से अवैध निर्माण (illegal construction) को ध्वस्त किया।उन्होने जिला परिषद विभाग हमीरपुर को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए ताकि जल्दी से जल्दी यह परियोजना जनता में समर्पित की जा सके।
यह भी पढ़े:मंडी के सरोआ स्कूल के साइंस भवन का निर्माण कार्य ठप, लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

