-
Advertisement
हिमाचल: भूस्खलन से आठ गांव का संपर्क कटा, लोगों में पीडब्ल्यूडी के प्रति रोष
लक्की शर्मा, जोगिंदरनगर। जोगिंदरनगर (Joginder Nagar) से रोपा-बनवार रूट पर चलने वाली निगम की बस (HRTC Bus) सड़क टूटने के चलते काफी समय से बंद पड़ी है। जिससे 8 गांवों के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले भारी बरसात के चलते ही चडोंझ के नजदीक भजेरा गांव के पास भारी भूस्खलन (Landslide) हुआ था। इस भूस्खलन के कारण सड़क का एक हिस्सा बीचों बीच से टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक माह से भी अधिक का समय होने के बाद भी आज तक इस सड़क की सुध नहीं ली गई। सड़क टूटने से जोगिंदरनगर से रोपा बनवार का संपर्क सड़क मार्ग छोटे.बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट में वाहनों के माध्यम से दिन भर सैंकड़ों लोगों का आना जाना होता है। लेकिन पिछले एक माह से सड़क के टूटने से अब उन्हें खासी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चे, गैस की गाड़ी, बाजार से भारी सामान लाना, प्रतिदिन ड्यूटी आने जाने वाले कर्मचारी व बीमार लोगों को हॉस्पिटल आने जाने में भारी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें:बरसात ने हिमाचल को पहुंचाया दो हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान : आरडी धीमान
इस बारे में गांव रोपा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क (Road) मार्ग को भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए लगभग एक महीने से ऊपर हो गया हैए लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग इस और बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जोगिंदरनगर से रोपा बनवार रूट पर दिन में लगभग तीन निगम की बसें व एक निजी बस अपने सेवाएं दे रही हैं, लेकिन सड़क अवरुद्ध होने के काण अब ये बसें चडोंझ तक ही चल रही है। इससे आगे सड़क बंद होने की बजह से कोई भी छोटा-बड़ा वाहन रोपा बनवार तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिस कारण यात्रियों को काफी दिकक़्तों का समाना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने की बजह से गांव ठाणा, गदयाड़ा, लोअर चड़ोंझ, बल्ह, रोपड़ू, रोपाए बनवार के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


