-
Advertisement
बरसात ने हिमाचल को पहुंचाया दो हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान : आरडी धीमान
Last Updated on September 27, 2022 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून ने इस साल जमकर तबाही मचाई है। सितंबर के अंत तक भी भारी बारिश (Rain) की वजह से प्रदेश भर के अलग-अलग इलाकों में दुर्घटना और नुकसान की सूचना सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान (RD Dhiman) ने कहा कि इस बार मानसून में प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले केंद्र सरकार (Central government) को प्रदेश ने दो हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान की जानकारी दी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में नुकसान और ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार पूरे नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को भेजेगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में इस बार देरी से विदा होगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा मिजाज
साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत (Rs 200 crore interim relief) दी गई है जिससे प्रदेश भर में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आरडी धीमान ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अब आने वाले दिनों में कम बारिश की संभावना जताई गई हैए लेकिन बावजूद इसके एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुल्लू में हुए हादसे में भी बाहरी राज्यों से आए 7 पर्यटकों की जान की गई है। साथ ही सिरमौर में भी घर बहने की वजह से कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन सजगता के साथ काम कर रहा है। जहां जरूरत हैए वहां समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। मुख्य सचिव ने सभी लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group