-
Advertisement
गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा: खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत की आशंका
Last Updated on August 20, 2023 by sintu kumar
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway) पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही (Bus Fell in to a Gorge)एक बस खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत की सूचना है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।
जानकारी के अनुसार, बस में 33 यात्री सवार थे। बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 19 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शव बरामद हो चुका है। एसपी अर्पण यदुवंशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। जिला अस्पताल से दो और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं।
यह भी पढ़े:लद्दाख हादसे में हिमाचल का जवान शहीद, बसंतपुर का रहने वाला था विजय शर्मा