-
Advertisement
केंद्र सरकार ने DA का किया ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा इतने महीने का एरियर
Last Updated on September 28, 2022 by sintu kumar
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने पर मुहर लगा दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनधारकों को फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें:राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे कर्मचारियों का 78 दिनों का बोनस मंजूर
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की तरफ से डीए में की गई बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2022 से लागू होगी। बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 34 प्रतिशत है, जिसे अब 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही इन कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी में दो महीने का एरियर भी मिलेगा। इससे पहले साल 2022 के मार्च में केंद्र सरकार ने जनवरी से डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। उस वक्त केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया गया था। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी के बाद सैलरी (Salary) में भी अच्छा उछाल आएगा।