-
Advertisement
इस दिन होगी जयराम सरकार की अगली Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
शिमला। प्रदेश के हालातों को ध्यान में रखते हुए जयराम सरकार (Jai Ram Govt) 23 मई को कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) करेगीं। बैठक का मुख्य मुद्दा लॉकडाउन 4.0 में बसों (Bus) की आवाजाही का रह सकता है। हालांकि इसको लेकर आज भी जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि कैबिनेट में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा होने के बाद कोई फैसला प्रदेश की जयराम सरकार ले सकती है। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे कोविड19 (Covid-19) के मामलों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के बाहर फंसे हिमाचलियों को वापस घर पहुंचाने पर भी आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Palampur में होनी थी शादी, कोरोना संकट के चलते America में लेने पड़े फेरे

