मकर: आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने की सूचना देते हैं। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।
स्वयं में एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे
मकरः लग्नेश शनि की दृष्टि लग्न के ऊपर है अतः कार्य क्षेत्र में स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी पहले से चल रही है तो चलती रहेगी। कुंभ राशि वालों के लिये यह माह तरक्की के संकेत कर रहा है। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप स्वयं में एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अंगारक दोष का प्रभाव आपके संबंधों के लिये चुनौतिपूर्ण रह सकता है।हमारी सलाह है कि अपने साथी के साथ आत्मियता, लगाव बढ़ाएं। उन्हें जताएं कि वे आपके लिये क्या मायने रखते हैं। अपने हर छोटे-बड़े फैसले उनकी रायशुमारी के साथ लें इससे आपके बीच प्यार और बढ़ेगा जो आपके रिश्ते को मजबूती देगा। ऐसी कोई बात उनसे न कहें जिससे उनकी भावनाएं आहत हों। विवाहित जातकों की शादीशुदा लाइफ अच्छी रहने वाली है। धनार्जन के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की जरूरत है। मासांत में पारिवारिक सहयोग से बिगड़े हुए कार्य में सुधार होगा।
उपायः शनिवार को पीपल की प्रदक्षिणा करें तथा दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करे आपके लिए कल्याणकारी होगा।
कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा
मकरः पारिवारिक समस्याओं को हल करने में मन केंद्रित होगा। जिन्दगी में नए अवसरों का स्वागत करें। हर मामले में हठ ठीक नहीं। किसी नए संबंध की निकटता में आपका संतुलित रहना ज्यादा अच्छा होगा।व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रह सकता है। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। कार्यालय में आप का प्रभाव बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आप के मन पर नकारात्मक विचारों का आक्रमण होने से मन पर हताशा के बादल छाने की संभावना। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की भी आशंका है। पूंजी-निवेश हेतु शेयर-बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग : भूरा, अंक : 5, उपाय-किसी गरीब को अन्न दान करें।