-
Advertisement
ऊना-धर्मशाला हाईवे पर खौफनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने कार, पिकअप, बाइक और स्कूटी को रौंदा; 6 घायल
Himachal Accident: ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंब थाना क्षेत्र के कुठियाड़ी गांव में सुबह एक बेकाबू ट्रक ने तांडव मचाते हुए एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस सिलसिलेवार टक्कर में कुल छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
ये वाहन आए चपेट में
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 22 अक्तूबर 2026 को सुबह पेश आया। ऊना की ओर से आ रहे ट्रक (संख्या HP-12F-7596) ने सबसे पहले एक कार (संख्या CH-01-BK-8042) को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में एक पिकअप (संख्या PB-65DL-3573), एक मोटरसाइकिल (संख्या HP-19B-6346) और एक स्कूटी (संख्या HP-19F-6354) भी आ गए।
छह लोग घायल ,एक गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है। अंब थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में और किन कारणों से हुई। मामले की विस्तृत जाँच जारी है।
सुनैना जसवाल
