-
Advertisement
रेलिंग से जा टकराई कार
शिमला। हिमाचल में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजधानी शिमला में विक्ट्री टनल के पास कार रेलिंग से टकराई इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। गुरुवार सुबह सोलन की तरफ़ से शिमला आ रही एक कार (hp 62 5379) अचानक साइड में बनी रैलिंग से जा टकराई। गनीमत रही कि कार रेलिंग से टकराने के बाद वही रुक गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। हादसे में गाड़ी चालक को हल्की चोटें आई हैं। बाद में कार को क्रेन से उठाया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…
Tags
