-
Advertisement
कार मैकेनिक ने डाल दी “जान”
Last Updated on January 18, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। वर्षों से खराब पड़े मंडी शहर के ऐतिहासिक घंटाघर में कार मैकेनिक ने नई जान डाल दी है। जिस घंटाघर की घड़ियों को ठीक करवाने के लिए कोलकात्ता से लाखों रूपये खर्च करके कारीगर बुलाने पड़ते थे, उस घंटाघर की घड़ियों को एक कार मैकेनिक ने ठीक कर दिया है। मंडी शहर के साथ लगते ब्राधीवीर में कार मैकेनिक का काम करने वाले सन्नी ने यह कार्य करके दिखाया है। सन्नी मूलतः मंडी शहर के मंगवाई का रहने वाला है और पिछले करीब 32 सालों से कार मैकनिकी का कार्य कर रहा है। इससे पहले सन्नी घड़ियों की मरम्मत का कार्य भी करता था। ऐतिहासिक घंटाघर मंडी शहर का लैंड मार्क है। इसी से देश-विदेश में मंडी शहर की पहचान होती है। यह घंटाघर मंडी शहर के बीचोंबीच बनी इंदिरा मार्केट में स्थित है। लंबे समय से घड़ियां बंद होने के कारण लोग मायूस थे, लेकिन उनकी मायूसी दूर हो गई है।