-
Advertisement

मालरोड Solan में घूमने निकल पड़ा होम क्वारंटाइन किया व्यक्ति, FIR
सोलन। कुछ लोग होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) के आदेशों को हलके में ले रहे हैं। कई लोगों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। सोलन (Solan) में होम क्वारंटाइन किया व्यक्ति मालरोड पर घूमने निकल पड़ा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि डॉ. विनोद सुरी निवासी वार्ड नंबर 6 द मालरोड सोलन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें: बड़सर मामले में 150 लोगों की Report आना बाकी, Police कर्मियों के सैंपल नेगेटिव
शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि इसका क्लीनिक मालरोड सोलन (Solan) में है। आज यह जब वह अपने घर में थे तो जोर से आवाज सुनाई देने पर घर से बाहर निकले। देखा कि उनके पुराने घर की धरातल मंजिल की दीवार बिजली की अधिक गरजना के कारण गिर गई है। इसी दौरान उन्हें मनोज कुमार दिखाई दिया। मनोज कुमार, उसका बेटा व उसकी बहन कुछ समय पूर्व ही पंजाब से वापस आए हैं। प्रशासन ने होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) निर्देश दिए हैं, लेकिन मनोज कुमार को बाजार में घुमते देखा गया और मालरोड पर कई लोगों से मिल चुका है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।