-
Advertisement

Kangra शहर में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मामले की झूठी खबर पर केस
Last Updated on March 22, 2020 by Deepak
कांगड़ा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने कांगड़ा (Kangra) शहर में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मामले की फेक न्यूज फैलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कांगड़ा थाना में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कांगड़ा शहर के साथ लगते क्षेत्र में एक टीचर का बेटा विदेश से लौटा है और सेल्फ क्वारंटाइन में है। जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार उनके घर के बाहर बोर्ड लगाया है। इसमें महिला टीचर के बेटे के क्वारंटाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। किसी ने घर के बाहर लगे बोर्ड की फोटो खींचकर सोशल किसी ग्रुप में डाल दी।
यह भी पढ़ें: टांडा में तीन सिर और मुंह वाला बच्चा पैदा होने का क्या है सच- जानिए
मैसेज में लिखा गया है कि घर में रहने वाले तीनों लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। एक टीचर ने वहीं मैसेज टीचरों के बने ग्रुप में डाल दिया। उसी ग्रुप में उक्त महिला टीचर भी है। महिला ने मैसेज पढ़कर कांगड़ा थाना में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। मामला दर्ज करने की पुष्टि एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि किसी प्रकार की फेक न्यूज ने फैलाएं और ना ही इस तरह के मैसेज को फारवड करें। नहीं तो कानूनी कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है।