-
Advertisement
CBSE स्कूलों में अंग्रेजी-गणित टीचर के 400-400 पद सृजित, सुखाश्रय योजना में बदलाव, यहां पढ़े सभी फैसले
Himachal Cabinet Meeting Decisions: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में सीबीएसई स्कूलों में 400 पद गणित और 400 पद अंग्रेजी टीचर के सृजित किए गए। कैबिनेट ने प्रत्येक स्कूल में एक-एक स्पेशल एजुकेटर और योग टीचर लगाने का निर्णय लिया। इन स्कूलों में स्टाफ भी अलग रखा जाएगा। इनकी शैक्षणिक योग्यता क्या होगी, यह भी तय कर दिया गया है। सीबीएसई वाले इन स्कूलों में एक-एक पद चौकीदार का भी स्वीकृति किया गया है। सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तीन-तीन मल्टी टास्क वर्कर रखने को भी मंजूरी दी।
सुखाश्रय योजना में बदलाव
हकैबिनेट ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में भी संशोधन किया है। उन्होंने कहा- जिन बच्चों के पेरेंट्स 70 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग हो गए हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लाभ मिलेगा। जिन बच्चों की डेथ हो गई या मदर छोड़कर चली गई, ऐसे बच्चों को भी एसडीएम की कमेटी वेरिफाइ करेगी और एसडीएम की सिफारिश पर ऐसे बच्चों को सुखाश्रय योजना में शामिल किया जाएगा।
बीडीओ के 10 पद डायरेक्ट भर्ती
कैबिनेट ने बीडीओ के 10 पद डायरेक्ट भर्ती से भरने की मंजूरी दी। इसी तरह, शिक्षा विभाग में करुणा मूलक आधार यानी मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी व जॉइनिंग देने की मंजूरी दी। लघु दुकानदार योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में जिन छोटे कारोबारियों की सालाना इनकम 10 लाख से कम है, ऐसे कारोबारियों का एक लाख रुपए का लोन माफ कर दिया जाएगा।
जल शक्ति विभाग में 40 पद जूनियर इंजीनियर
कैबिनेट ने मेडिकल डिपार्टमेंट में 174 पोस्ट प्रोफेसर की मंजूर की। इसी तरह, 600 पद असिस्टेंट स्टाफ नर्स के भरने की मंजूरी दी, इन्हें राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा।जल शक्ति विभाग में 40 पद जूनियर इंजीनियर के भरने को मंजूरी प्रदान की।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
