-
Advertisement
Nadda की ताजपोशी पर Himachal में फूटे पटाखे, लड्डू बांट जताई खुशी
Last Updated on January 20, 2020 by Sintu Kumar
हिमाचल अभी अभी टीम। जेपी नड्डा (JP Nadda) के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल में खुशी का माहौल है। प्रदेश भर में उनके प्रशंसकों ने लड्डू बांट कर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President) बनने से प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी और जोश भर गया है। नड्डा के गृह क्षेत्र में उनकी कुल देवी के दरबार में आज हवन यज्ञ भी किए गए। नड्डा का अध्यक्ष बनने के बाद उनको बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है। हालांकि अभी तक नड्डा दिल्ली में ही हैं, लेकिन वह जल्द ही हिमाचल आएंगे और अपने प्रशसंकों से मिलेंगे।
यह भी पढ़ें :- Live: BJP के Big Boss बने Nadda की कुल देवी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना
शिमला में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
शिमला। जेपी नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शिमला में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और लड्डू बांट कर अपनी खुशी जाहिर की। शिमला बीजेपी (Shimla BJP) मंडल के महामंत्री गगन लखन पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के एक व्यक्ति को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में अब हिमाचल प्रदेश का योगदान और
भी बढ़ेगा।
सेरी मंच पर नड्डा के समर्थन में नारेबाजी
मंडी। जगत प्रकाश नड्डा को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी पर सीएम के गृह जिला में भाजपाईयों ने जमकर जश्न मनाया। मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य बीजेपी नेता एकत्रित हुए और नड्डा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का दायित्व एक बार फिर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को दिया गया है। ऐसा सिर्फ बीजेपी में ही संभव है, क्योंकि यहां आम कार्यकर्ता को पार्टी के शीर्ष पद तक जाने का मौका मिल पाता है।
धूमल और अनुराग ने दी नड्डा को बधाई
हमीरपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष पद पर जगत प्रकाश नड्डा को सर्वसम्मति से चुने जाने पर खुशी व्यक्त की है। धूमल ने इसे छोटे से हिमाचल प्रदेश को पार्टी की तरफ से दिया गया यह बहुत बड़ा सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की जनता बहुत ख़ुश है और वह इस ख़ुशी के मौके पर जगत प्रकाश नड्डा को एवं समस्त प्रदेशवासियों को इस बड़े सम्मान के लिए बधाई देते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करवाने के लिए पूर्व सीएम ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, पीएम नरेंद्र मोदी एवं निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद व्यक्त किया है।
वहीं, केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि हिमाचल की शान और बड़े भाई जगत प्रकाश नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अनंत शुभकामनाएं। सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक आसीन होना आपके त्याग, समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। हिमाचल को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।