-
Advertisement
Chaitra Navratri 2022: नवरात्र में घर पर लाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ मिलेगी कामयाबी
Last Updated on March 27, 2022 by saroj patrwal
चैत्र का महीना आने के साथ ही नवरात्र ( Navratri ) पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सभी लोग व्रत पूजन और माता के स्वागत की तैयारियों में लग जाते हैं। नवरात्र का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष महत्व रखता है। इसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga)के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। पूजा पाठ के सामान के अलावा नवरात्र के शुभ अवसर पर कुछ ऐसी चीज़ों की भी खरीदारी की जाती है, जिनको घर (Home) पर लाने से घर में सुख शांति और बरकत बढ़ती है। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में।
यह भी पढ़ें:चैत्र नवरात्र-2022: इस बार बन रहा बेहद शुभ योग, पूजा का मिलेगा कई गुना फल
चांदी की वस्तुएं
नवरात्र के शुभ अवसर पर घर में चांदी (Silver) खरीदकर ज़रूर लानी चाहिए। अपनी क्षमता और सामर्थ्य अनुसार चांदी की कोई वस्तु ज़रूर खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। चांदी की खरीदी हुई वस्तु को पहले मां अंबे को चढ़ाएं, उसके बाद ही इस्तेमाल में लाएं।
त्रिकोणीय पताका
नवरात्र के पहले दिन एक लाल रंग की त्रिकोणीय पताका (Triangular Ensign) घर लाएं और पूजा के स्थान पर रखें। नौ दिन तक माता की अराधना के दौरान उस पताका को रखें। नवमी के दिन उस पताका को मां के मंदिर की गुंबद में लगाएं। जिन भक्तों को विदेश जाने की कामना है या विदेश जाने वाले हैं, उनके लिए ऐसा करना लाभकारी साबित होगा।
मिट्टी का छोटा घर
नवरात्र में मिट्टी का एक छोटा सा घर (Home) खरीदकर लाएं और उसे अपने पूजा घर में मां की मूर्ति या तस्वीर के पास रख दें। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और घर में सुख शांति बनी रहती है। अपना नया घर बनाने या खरीदने की दृष्टि से भी यह शुभ होता है।
मौली का धागा
अपनी नौकरी (Job) या कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए नवरात्र के दिनों में मौली का धागा खरीदकर लाना शुभ होता है। इस धागे में नौ गांठे लगाकर माता की मूर्ति के सामने रखकर उपासना करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। सुहाग की सामग्री सुहाग का सामान माता की पूजा में प्रयोग होता ही है। नवरात्र के दिनों में सुहाग की सामग्री लाकर रखने से वैवाहिक जीवन और परिवार में सुख और सौभाग्य बना रहता है। नौंवे दिन सुहाग का सारा सामान काली मां (Maa kali) को अर्पित करना चाहिए।