-
Advertisement
डलहौज़ी में निजी होटल में कुक का म#र्डर, आरोपी हेल्पर फरार
Murder in Hotel Dalhousie: पर्यटन स्थल डलहौज़ी में एक निजी होटल से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल में हेल्पर ने कुक की हत्या कर दी, जिसके बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुक और आरोपी हेल्पर को करीब एक सप्ताह पहले ही नौकरी पर रखा था। मामला बीती आधी रात का बताया जा रहा है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है।
होटल स्टाफ से पूछताछ
सूचना मिलते ही पुलिस थाना डलहौज़ी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया गया। मौके पर पाया गया कि युवक की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी कहासुनी या झगड़े से उपजे विवाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है। जांच अधिकारी जीवन ने बताया कि, फिलहाल सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक विश्लेषण के बाद ही मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी गई है और आगामी जांच की जा रही है।
सुभाष महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

