-
Advertisement
Pratibha बोली- कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी से कार्यकर्ता निराश हो रहे
Himachal Congress Politics :हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने कहा है कि कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी से कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं, इसलिए जल्द फैसला लेकर संगठन को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही, पार्टी अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जिसकी स्वीकार्यता सभी कार्यकर्ताओं में हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी और सरकार में सभी कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि संगठन की मजबूती सभी की मेहनत का परिणाम है। इस संबंध में उन्होंने सीएम के समक्ष भी बात रखी है और मांग की है कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में बोर्ड और निगमों में जिम्मेदारियां दी जाएं। प्रतिभा सिंह ने ये बातें पत्रकारों से बातचीत में कही।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी से कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं, इसलिए जल्द फैसला लेकर संगठन को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है…..
@VikramadityaINC @Naresh_HPCC@SukhuSukhvinder @rajanipatil_in @RahulGandhi@priyankagandhi @Agnihotriinc pic.twitter.com/76kyjvQtwh— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 8, 2025
वीरभद्र हमेशा पार्टी की मजबूती की सीख देते थे
प्रतिभा सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती दी और आगे भी जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने याद किया कि पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) हमेशा उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की सीख देते थे और वे उन्हीं के निर्देशों पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर पहलू पर विस्तार से चर्चा हुई। लंबे समय से लंबित प्रदेश कार्यकारिणी के गठन और नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने जल्द कार्यकारिणी के गठन की बात कही है।
-संजू

