-
Advertisement
चंडीगढ़ में हवाई हमले की वॉर्निंग, वायुसेना स्टेशन से संभावित खतरे का अलर्ट जारी, लोगों से घर में रहने की अपील
Indo-Pak Tension: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है। बीती रात पाकिस्तान ने भारत के 11 शहरों में हमले किए, जिन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। चंडीगढ़ में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वॉर्निंग एयरफोर्स स्टेशन से जारी की गई। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। लोगों से घरों की खिड़कियों से भी दूर रहने को कहा गया है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ थोड़ी देर में बैठक करने वाले हैं।
*ALERT*
An Air warning has been received from Air force station of possible attack.
Sirens are being sounded.
All are advised to remain indoors and away from balconies.
DC Chandigarh
— Chandigarh Admn (@chandigarh_admn) May 9, 2025
पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया। पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराने की भी खबर है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चंडीगढ़ में फिर एयर रेड वार्निंग सायरन बजने शुरू हो गए हैं। इसका मतलब है कि वायुसेना स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।अमृतसर में लगातार सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि घबराने या डरने वाली कोई बात नहीं है,
सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के पास बनाई नई चौकी
सुरक्षा मद्देनजर पुलिस अधिकारियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के अंतर्गत एक और चौकी बना दी है। यह चौकी एयरपोर्ट के पास बहलाना में बनाई गई है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र थाने से सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को चौकी इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा दो एएसआई और 15 सिपाहियों को बहलाना चौकी में तैनात किया गया है।
पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद
तनाव के बीच पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अगले तीन दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस संबंध में वीरवार को जानकारी दी है। इससे पहले बॉर्डर एरिया के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था। सभी डिप्टी कमिश्नरों की तरफ से अपने स्तर पर यह फैसला लिया जा रहा था, लेकिन अब तनाव बढ़ाने के बाद पूरे पंजाब में ही आदेशों को लागू करने करने का फैसला लिया गया है। अभी फिलहाल तीन दिन के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं और स्थिति को ध्यान में रखते आगे इस पर फैसला लिया जाएगा। चंडीगढ़ और पंचकूला में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
पंकज शर्मा
