-
Advertisement
580 साल बाद 19 नवंबर को लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानें भारत के किस हिस्से में दिखेगा
Last Updated on November 17, 2021 by admin
नई दिल्ली। भारत में सूर्य और चंद्र गहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। खासकर हिंदू धर्म में चंद्र गहण को लेकर कई माइथॉलोजी है। साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को लगने जा रहा है। इस पर खगोलविदों का कहना है कि इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि बहुत लंबी होगी और संयोगवश ऐसा तकरीबन 580 साल बाद होने जा रहा है।
580 साल पहले लगा था ऐसा चंद्र ग्रहण
खगोलविदों का कहना है कि इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लोकेशन और टाइमजोन पर निर्भर करेगा। मिली जानकारी के अनुसार भारत में चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 17 मिनट तक है। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 3 घंटे 29 मिनट की होगी। इससे पहले इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था। अब भविष्य में चंद्र ग्रहण की ऐसी घटना 8 फरवरी 2669 में देखने को मिलेगी। खगोलविदों का दावा है कि धरती से चंद्रमा की अधिक दूरी होने के कारण आगामी चंद्र ग्रहण की अवधि लंबी होने वाली है।
यह भी पढ़ें: तुलसी का पौधा हरा-भरा रखने के आसान उपाय, पढ़ें पूरी खबर
नॉर्थ इस्ट में दिखेगा चंद्र ग्रहण
शुक्रव्रार, 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में मणिपुर की राजधानी इंफाल और उसकी सीमाओं से लगे इलाकों से देखा जा सकेगा। असम या अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है। हालांकि, चंद्र ग्रहण यहां भी पूरी तरह दिखने की बजाए एक हल्की सी रेखा के रूप में ही नजर आएगा। 19 नवंबर के बाद अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 में देखने को मिलेगा। 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर जैसी कुछ चुनिंदा जगहों से ही देखा जा सकेगा। आंशिक चंद्र ग्रहण होने की वजह से इसके लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group