चेतन बरागटा अब शिमला में बढ़ाएंगे BJP की मुश्किलें, MC Election में उतारेंगे अपने उम्मीदवार

कहा कि शिमला शहर के प्रति उनका जो दायित्व होगा उसे निभाएंगे

चेतन बरागटा अब शिमला में बढ़ाएंगे BJP की मुश्किलें, MC Election में उतारेंगे अपने उम्मीदवार

- Advertisement -

शिमला। उपचुनाव के दौरान जुब्बल कोटखाई में बीजेपी से बगावत कर आजाद प्रत्याशी के तौर पर उतरे चेतन बरागटा एक बार फिर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। चेतन बरागटा ने नगर निगम शिमला में भी अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। चेतन बरागटा शहर के उन वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं, जहां ऊपरी क्षेत्र की आबादी ज्यादा है।


यह भी पढ़ें: दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, शिमला के माल रोड़ पर निकाली भड़ास

शुक्रवार को शिमला के उप नगर संजौली में महासू वेलफेयर सोसाइटी (Mahasu Welfare Society In Sanjauli) द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जहां समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चेतन बरागटा ने बैठक कर नगर निगम चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की। नगर निगम के चुनावों को लेकर टीमों का गठन भी किया गया, जोकि शहर में वार्डों में लोगों को आ रही समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाने के साथ ही शहर में सामाजिक कार्य रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही अन्य कार्य करेगी।

 

 

चेतन बरागटा ने कहा कि शिमला शहर में जुब्बल – कोटखाई के काफी संख्या में शिमला में लोग रहते और काफी समय से इन लोगों से मिलने का समय नहीं मिला था। आज बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति बनाई। इसमें नगर निगम के होने वाले चुनावों और 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। यह तह किया गया कि उनकी टीम नगर निगम के चुनाव भी लड़ेगी और शहर में सामाजिक कार्यो में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि शिमला शहर के प्रति उनका जो दायित्व होगा उसे निभाएंगे। आने दिनों में रक्तदान शिविर सहित अन्य सामाजिक कार्य करने के साथ ही लोगों की समस्याओं को नगर निगम और जिला प्रशासन के समक्ष उठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में है तो लोगों की आवाज को उठाने का काम करते रहेंगे। वहीं, इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना (Chetan Bragta on BJP) साधा और कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने पार्षदों की पत्नियों को टिकट दी और उन्हें परिवार की बात कर टिकट नहीं दिया गया। बीजेपी के दोहरा मापदंड रहा। उन्होंने कहा कि गलत टिकट आवंटन की वजह से ही बीजेपी उपचुनाव हारी। बता दें जुब्बल -कोटखाई में उपचुनाव में बीजेपी से टिकट न मिलने पर चेतन बरागटा ने आजाद चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो चुनाव हार गए ,लेकिन उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार की जमानत जब्त करवा दी थी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | hp abhi abhi news | himachal abhi abhi news | शिमला एमसी चुनाव | शिमला नगर निगम चुनाव | हिमाचल | शिमला नगर निमग चुनाव चेतन | Himachal Pradesh News in Hindi | himachal abhi abhi | himachal news in hindi | Himachal News | Himachal News Today | Latest Himachal News | Himachal headlines in Hindi | शिमला | Himachal local news | Himachal Breaking News | himachal news abhi abhi | latest hp news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है