-
Advertisement
छठ पूजा आज से शुरू, पूजा के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम; मां होगी नाराज
छठ पूजा 2023 (Chhath Puja 2023) की शुरूआत आज नहाय-खाय के साथ हो गई है। हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यह त्योहार सूर्यदेव और छठी माता को समर्पित है। छठी माता को संतानों की रक्षा करने वाली माता भी कहा जाता है। उत्तर भारत और बिहार में छठ पूजा का उत्साह (Chhath Puja Excitement) सबसे ज्यादा देखने के मिलता है। छठ पूजा दिवाली के ठीक 6 दिन बाद आती है। ये त्योहार कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाता है। छठ पूजा का व्रत करने सबसे कठिन माना जाता है। ये व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है और ये 36 घंटे तक चलता है। पूजा के दौरान कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए। जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
- इस पूजा में सूर्य देव (Surya Dev) को अर्घ्य दिया जाता है। उनकी पूजा में चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस पूजा में मिट्टी के चूल्हे और बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- छठ पर्व के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। भूलकर भी शराब और मांसाहारी खाना (Non-Vegetarian Food) ना खाएं और छठ पूजा के कुल 4 दिनों में लहसुन व प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
- व्रत करने वाले साधक (Fasting Devotees) सूर्य देव को अर्घ्य दिए बिना कोई भी चीज को ना खाएं।
- पहले और दूसरे दिन सूर्य को जल देने के बाद ही भोजन करें।
- पूजा का प्रसाद बनाते समय जूठा न करें। प्रसाद बनाने से पहले कुछ भी ना खाएं।
- प्रसाद बनाने वाली जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए। जहां पर प्रसाद बन रहा हो उस जगह पर साधारण खाना भी नहीं बनना चाहिए।
यह भी पढ़े:गोवर्धन पूजा आज, शुभ मुहूर्त पर करें पूजा; भूलकर भी ना करें ये काम
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

