- Advertisement -
बच्चे पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि बच्चों द्वारा कही जाने वाली सही बातों को उनके अभिभावक कभी अनसुना या अनदेखा नहीं कर पाते। यह बात डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। 50वें पर्यावरण दिवस को इस बार ’’ओनली वन अर्थ’’ थीम पर मनाया गया। इंटैक यानी भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर द्वारा इस उपलक्ष पर बॉयज स्कूल मंडी में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 12 स्कूलों से आए 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया।
- Advertisement -